मध्यप्रदेश

दर्दनाक हादसा : कार को 50 फीट घसीटती ले गई बस, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 घायल

उज्जैन। मन्नत पूरी होने पर उज्जैन से बुरहानपुर जियारत के लिए जा रहे बोहरा परिवार की कार को मंगलवार शाम इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर दौड़वां के समीप बस ने टक्कर मार दी। 50 फीट तक बस कार को घसीटते हुए ले गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पोते और दादी ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

उज्जैन के गोंसा दरवाजा मार्ग पर रहने वाले अकबर भाई अगरबत्ती वाला (67) मंगलवार को कार से पत्नी सलमा (62), अमरुद्दीन पिता अकबर (42), मुस्तफा पिता अमरुद्दीन (11), ताहीर पिता अमरुद्दीन (17), जैनब पति अमरुद्दीन (36) के साथ जियारत के लिए मंगलवार को कार से बुरहानपुर स्थित दरगाह-ए-हकीमी जा रहे थे।

Leave a Reply

Back to top button