दमोह कोरोना अपडेट: क्‍वारंटाइन सेंटर से भागे युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

दमोह। Coronavirus Damoh News : बटियागढ़ के कॉलेज में बनाए गए क्‍वारंटाइन सेंटर से भागे युवक का शव बुधवार की दोपहर एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्ती करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी देते हुए बटियागढ़ थाना टीआई लखनलाल तिवारी ने बताया कि मंगोला गांव निवासी कल्लू पिता हीरा अहिरवार 45 जबलपुर में अपने परिवार के लोगों के साथ मजदूरी करता था। जिसे जबलपुर से वापस आने के कारण उसके छोटे भाई उमेद अहिरवार और बहू के साथ 20 अप्रैल को कालेज के क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा था।

वहां से वह 21 अप्रैल की रात भाग गया जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। बुधवार की दोपहर जंगल मे केरबना रोड पर एक शव पेड़ पर झुलता मिला जिसकी पहचान कल्लू के रूप में हुई। मामले के जांच की जा रही है।

Exit mobile version