दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI टीम का ऐलान जनिये कौन है टीम में

unnamed 5 1

मुंबई। मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है।

इस दौरे के लिए एक बार फिर दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की अनदेखी की गई है। चयनकर्ताओं ने स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के कलाई के युवा स्पिनरों के साथ बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को सौंपी है।

विराट कोहली की कप्तान के रूप में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी भी वनडे टीम में लौटे हैं। हाल में नियमित तौर पर वनडे टीम खेलने वालों को स्वतः ही टीम में जगह मिल गई। श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाए गए बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है।

वह पहली बार सीनियर टीम के साथ किसी विदेशी दौरे पर जाएंगे। ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में सक्षम महाराष्ट्र के बल्लेबाज जाधव हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर थे, जबकि मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल को सिद्धार्थ कौल की जगह शामिल किया गया है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार।

भारत का वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस तरह है-

पहला वनडे- 1 फरवरी, 2018 डरबन

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में आज भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीमें; रोहित-कोहली की वापसी, जानें कहां और कैसे देखें मुफ़्त लाइव मैच

दूसरा वनडे- 04 फरवरी, 2018 सेंचुरियन

तीसरा वनडे- 07 फरवरी, 2018 केपटाउन

चौथा वनडे- 10 फरवरी, 2018 जोहानिसबर्ग

पांचवां वनडे- 13 फरवरी, 2018 पोर्ट एलिजाबेथ

छठा वनडे- 16 फरवरी, 2018 सेंचुरियन