Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDअंतराष्ट्रीय

थाईलैंड गुफा में फंसे बच्चे,अमेरिका उतरा मदद के लिए, आज फिर शुरू होगा रेस्क्यू

चियांग रायः थाईलैंड की गुफा में 15 दिनों से फंसे 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच में से 6 को रविवार को बाहर निकालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को  10 घंटों के लिए रोक दिया गया था। बचाव अभियान सोमवार को फिर से शुरू होगा और इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। बचाव अभियान के पहले चरण में रविवार को अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, यूरोप और थाईलैंड के विशेषज्ञ शामिल थे। 6 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को गुफा से निकालने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सोमवार को यह अभियान फिर से जोर पकड़ेगा. इस अभियान में अब बेबी सबमरीन की मदद भी ली जा सकती है. पूरे ऑपरेशन में कुल 90 गोताखोर जुटे हैं जिनमें 40 थाई जबकि 50 अन्य देशों के गोताखोर हैं।
Yashbharat

 बच्चों को मीडिया से रखा दूर 

रेस्क्यू ऑपरेशन के चीफ नारोंगसाक असोतानाकोर्न ने बताया कि अब तक 6 बच्चों को गुफा से बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बच्चों को मीडिया से दूर ही रखा गया है। बाकी लोगों को निकालने के लिए टीम कोशिश कर रही है।
Yashbharat
तेज बारिश ने मुश्किलें बढ़ाई
इस बीच गुफा के बाहर तेज बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।दरअसल तमाम रेस्क्यू ऑपरेशन फेल होने के बाद आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकालने के लिए 13 विदेशी गोताखोर और थाइलैंड नेवी सील के 5 गोताखोर लगाए गए। इसमें 10 गोताखोरों ने पहले चरण में अभियान को अंजाम दिया। प्लान के मुताबिक अंदर पहुंचकर दो गोताखोरों की मदद से एक बच्चे को बाहर निकाला गया।
Yashbharat
अमरीका दे रहा मददः ट्रंप
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अभियान के बारे में ट्वीट कर कहा कि उनका देश थाईलैंड के साथ मिलकर बच्चों को सुरक्षित गुफा से बाहर निकालने में मदद कर रहा है। जानकारी के मुताबिक गोताखोरों को गुफा का एक चक्कर पूरा करने में करीब 11 घंटे का समय लग रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लगातार बारिश होगी । इस लिए बचाव अभियान को रविवार को शुरू करना पड़ा।
Yashbharat
13 मेडिकल टीमें पूरी तरह तैयार
आपको बता दें कि दरअसल ‘वाइल्ड बोर्स’ नाम की यह फुटबॉल टीम गुफा में 23 जून से फंसी है। ये लोग घूमते हुए गुफा तक पहुंचे थे और तेज मॉनसूनी बारिश की वजह से गुफा में ही फंस गए। गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद फुटबॉल खिलाड़ी अपने कोच के साथ वहीं फंस गए।  इस गुफा में रहने से बच्चों को केव डिजीज नाम की बीमारी होने का भी खतरा पैदा हो गया है। थाइलैंड की गुफा में फंसी फुटबॉल टीम के बच्चों को बचाने के लिए के लिए गठित की गई 13 मेडिकल टीमें पूरी तरह से तैयार बैठी हैं। हर टीम के पास अपना हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply