Site icon Yashbharat.com

थाइलैंड और रशियन लड़कियों के साथ ड्रग सप्लाई करता था सैंडो

इंदौर, Flesh Trade Indore। सागर जैन उर्फ सैंडो सबसे कम उम्र का दलाल है जो देश ही नहीं बल्कि विदेशी लड़कियां भी सप्लाई करता था। सैंडो के संपर्क थाईलैंड, रशियन और बांग्लादेशी दलालों से है। वो सी ग्रेड की मॉडल और स्कूल व कॉलेज की लड़कियां भी सप्लाई करने लगा था। गुलाब बाग कॉलोनी निवासी सैंडो ने दस साल पहले देह व्यापार शुरू किया था। करीब 2010 में सागर देहव्यापार में लिप्त एक लड़की के सहायक के रूप में काम करता था। लड़की जब ग्राहकों के पास होती थी तो सागर उसके फोन अटैंड करता था। कई बार वो लड़की कम बजट वाले ग्राहकों डपट देती थी।

सागर ने इसी का फायदा उठाया और खुद लड़कियां सप्लाई करने लगा। शुरुआत में निचले स्तर पर नेटवर्क तैयार किया। इसके बाद उसका संपर्क मुंबई, दिल्ली और सूरत के दलालों से हुआ और कम समय में हाईप्रोफाइल लड़कियों का सप्लायर बन गया।

ड्रग्स का डोज और दस लोगों से संबंध

सागर बांग्लादेशी लड़कियां भी ठेके पर लाने लगा। उन लड़कियों को एक दिन में दस-दस लोगों को परोसता था। इसके लिए उसने नशे का फंडा तैयार किया। सागर लड़कियों को एमडीएमए और कोकीन का नशा करवाने लगा। इससे लड़कियां सुन्न हो जाती है कई लोगों से संबंध बनाने लगती हैं। सागर मुंबई के जूनैद से जुड़ गया और एमडीएमए खरीदने लगा। उसने देहव्यापार के साथ साथ नशे की दुनिया में भी पैर पसार लिए।
Exit mobile version