Site icon Yashbharat.com

त्योहारों से पहले RBI का तोहफा, टीवी-फ्रिज खरीदने के लिए सस्ता मिलेगा लोन

loan

नई दिल्ली अब बैंक ग्राहकों को कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे मोबाइल फोन (Mobile phones), होम अप्लायंस (Home Appliances), टू-व्हीलर्स (Two-Wheelers) और थ्री-व्हीलर्स (Three-Wheelers) खरीदने के लिए ज्यादा लोन दे सकेंगे. क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंज्यूमर क्रेडिट के रिस्क वोट (Risk Weight) में कटौती की है

RBI ने कंज्यूमर लोन के मामले में बैंकों के लिए जरूरी रिस्क वेट को 125 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया है. इससे पर्सनल लोन, कंज्यूमर लोन पर बैंकों की लागत कम हो जाएगी और वे इनके लिए ब्याज दरें घटा सकते हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड के मामले में यह छूट नहीं दी गई है.

इन पर मिलेगा फायदा
यह लाभ क्रेडिट कार्ड पर नहीं मिलेगा, लेकिन बैंक या वित्तीय संस्थाएं होम अप्लाएंस की खरीद के लिए जो लोन देती हैं, उस पर इसका फायदा मिल सकता है. यानी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉटर प्योरिफायर, वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: PM-किसान सम्मान निधि: क्या आपको नहीं मिली तीसरी किश्त? जानें क्या है तरीका

रिजर्व बैंक ने जारी एक बयान में कहा, अभी तक के निर्देशों के मुताबिक एजुकेशन लोन को छोड़कर पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन पर 125 फीसदी या उससे ज्यादा का हायर रिस्क वेट लगाया जाता था, लेकिन अब इसकी समीक्षा कर यह निर्णय लिया गया है कि पर्सनल लोन सहित सभी कंज्यूमर क्रेडिट के लिए रिस्क वेट घटाकर 100 फीसदी कर दिया जाए, बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे.

क्या होता है रिस्क वेट?

रिस्क वेट असल में वह कैपिटल होता है जो बैंकों को अलग से कैपिटल इस प्रावधान में रखनी पड़ती है कि अगर लोन डिफॉल्ट हो तो मुश्किल न आए. पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड जैसे सभी अनसेक्योर्ड माने जाने वाले लोन के लिए अभी तक कम से कम 125 फीसदी का रिस्क वेट रखने का प्रावधान था.

Exit mobile version