तो उन्होंने कहा राजा जा रहा है: राजगढ़ में बोलीं प्रियंका वाड्रा

Dhar: राजगढ़ में प्रियंका वाड्रा बोलीं कि तो उन्होंने कहा राजा जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश में धार जिले के राजगढ़ से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। राजगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं।
तब भी जांच करने के लिए यहां ईडी को नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि मैंने यहां कुछ युवाओं से मध्य प्रदेश का हाल पूछा तो उन्होंने कहा कि राजा जा रहा है। हम इस बार रोजगार के लिए वोट देंगे।
मैं आपको धन्यवाद देती हूं
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं आपको धन्यवाद देती हूं कि आप अपने खेतों को छोड़कर यहां आए हैं। आज आदिवासी समाज की गौरव गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है, उन्हें मेरा नमन। अमका-झमका माता की कृपा से मैं यहा आई हूं, यहां श्वेतांबर जैन समाज का तीर्थ स्थान मोहनखेड़ा है। यहीं पर टंट्या मामा ने हमारी आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।
मध्य प्रदेश में राजा जा रहा है
प्रियंका वाड्रा ने राजगढ़ में कहा कि चुनाव में लोग कैसे पहचानते हैं कि कौन झूठ बोल रहा है। मैंने कुछ युवाओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में राजा जा रहा है, इस बार हम रोजगार के लिए वोट देंगे। हमारी कांग्रेस की सरकारों ने पंचायतों को सत्ता देकर अधिकार मजबूत बनाया था। आज पंचायतों को मुश्किलों में डाल दिया है। भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती ला रही है। आपके अधिकार कम हो रहे हैं।
महाकाल लोक में भी हुआ घोटाला
18 सालों में मध्य प्रदेश में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं। व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा मौत हुई किसी ने जांच नहीं कराई। ये लोग हर जगह ईडी भेज देते हैं। जब यहां घोटाले हुए तो ईडी नहीं भेजी। महाकाल लोक में मूर्तियों के साथ घोटाला हुआ, क्या कोई भगवान के साथ घोटाला कर सकता है।
सवाल नहीं पूछेंगे तो भविष्य बुरा होगा
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि अगर आप सवाल नहीं पूछेंगे तो आपका भविष्य बुरा होगा। आपके आने वाले दिन अच्छे नहीं बुरे होंगे। आज कुछ लोगों ने नेता को भगवान बना दिया है। वो भी आपकी तरह इंसान है। जब वो निरंकुश हो जाता है तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि उसे सबक सिखाएं। आज आपके प्रदेश में महंगाई हैं। त्योहार आ रहे हैं, यहां लोगों की इस बात की चिंता होती है कि कैसे कोई सामान खरीदें।
चुनाव के लिए सिलिंडर के रेट घटाए
हमारी सरकार में 485 रुपये में सिलिंडर और राशन मिल जाता था। चुनाव के लिए सिलिंडर के रेट घटाए गए हैं। चुनाव आया तो घोषणाएं शुरू हो गईं। चुनाव में उद्घाटन हो रहे हैं, 18 साल में समय नहीं मिला उद्घाटन करने के लिए।
महिला आरक्षण बिल 10 साल बाद लागू होगा
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि छोटा बिजनेस करने वाले जीएसटी भरते-भरते परेशान हो गए हैं। उन्होंने पूछा आप इंदौर संभाग के हैं, पिछले 18 साल में यहां अस्पताल, कालेज खुला। संसद में महिला आरक्षण बिल लेकर आए, सभी ने इसका समर्थन किया, लेकिन 10 सालों के लिए यह लागू नहीं होगा। आप महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं।
प्रियंका बोलीं- आपके प्रदेश में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं
उन्होंने कहा कि बिहार में सामने आया है कि वहां 84 प्रतिशत ओबीसी हैं, क्या देश के पदों पर इन्हें नहीं होना चाहिए। यहां की आदिवासी महिलाओं पर सबसे ज्यादा अच्छा अत्याचार हो रहे हैं। आपकी सुरक्षा के लिए ये सरकार क्या कर रही है। चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, आपको पैसे मिलेंगी, आपकी सुरक्षा होगी। आपके प्रदेश में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।
मोहनखेड़ा तीर्थ में किए दर्शन
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड से पर पहुंची, जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं सुरेश पचौरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूजन कर आशीर्वाद लिया।