jabalpur

तेज रफ्तार डंपर ने मारी ऑटो चालक को टक्कर, मौत

जबलपुर. धमापुर थाना अंतर्गत कार्य क्षेत्र में ऑटो और डंपर की भिड़ंत हो गई जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई. युवक का नाम कटंगा राजीव गांधी नगर निवासी सुशांत बावरिया है. जिसकी उम्र 35 वर्ष है . अंधा मोड़ और तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण जिस जगह हादसा घटित हुआ वहां अंधा मोड़ है क्षेत्रीय जनों का कहना है कि अंधे मोड़ के चलते रात्रि में अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं रात्रि 11:30 बजे के आसपास घटित इस हादसे की जहां एक वजह अंधा मोड़ है वही डंपर की तेज रफ्तार भी एक कारण है। तेज आवाज के साथ हुई थी भिड़ंत। भिडंत इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद घरों में रह रहे लोगों को तेज धमाके ने चौका दिया। साथ ही घटनास्थल पर धूल का गुबार फैलने से लोग आशंका से भयभीत हो गए और जब तक उन्हें हादसे की असलियत का पता चलता तबतक डंपर वहां से रफूचक्कर हो गया था।

Leave a Reply

Back to top button