मध्यप्रदेश
तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत
दमोह। बुधवार दोपहर दमोह-कटनी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के ड्राइवर और उसमें बैठे एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार में 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बता दें कि कार में सवार सभी लोग गैसाबाद के हैं और वो मैहर में शारदा मंदिर से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे। रास्ते में कुम्हारी गांव के पास ये हादसा हो गया। तस्वीरें देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण रही होगी। क्योंकि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं डंपर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।








