मध्यप्रदेश

तेजी से मानसून, आज से शुरू हो सकती है बारिश

भोपाल Madhya Pradesh Live Story । मध्यप्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार से प्रदेश में तेज बौछारें व बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। मानसून के प्रदेश में 15 जून के आसपास दस्तक देने की संभावना है।

उज्जैन : महामारी खत्म करने के लिए प्रशासन शनिवार को कराएगा नगर पूजा

उज्जैन । कोरोना महामारी रूपी संकट के निवारण के लिए प्रशासन 13 जून को नगर पूजन कराएगा। ज्ञात इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि नवरात्र या सिंहस्थ के अलावा नगर पूजा होगी। मान्यता है उज्जायिनी के राजा सम्राट विक्रमादित्य ने भी अपने शासन में महामारी को खत्म करने के लिए इसी प्रकार महापूजा कराई थी। परंपरा अनुसार महाकाल मंदिर के समीप चौबीस खंबा माता मंदिर में विराजित माता महामाया व महालया को मदिरा की धार लगाकर नगर पूजा की शुरुआत होगी। इसके बाद शासकीय अधिकारी व कोटवारों का दल शहर के अन्य देवी व भैरव मंदिर में पूजा के लिए रवाना होगा।

Back to top button