Tuesday, May 26, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

तूफान “वायु” : 37 और ट्रेन कैंसिल, इन इलाकों में भारी बारिश का खतरा बरकरार

अहमदाबाद। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान “वायु”

को लेकर ताजा अपडेट आया है। इसके अनुसार यह तूफान अरब सागर में सुबह 3.30 बजे के आस-पास स्थिर था। यह जगह पोरबंदर से 130 किमी दूर है वहीं दीव से 240 किमी पश्चिम में थी।

हालांकि, गुरुवार को गुजरात के कच्छ व सौराष्ट्र के समुद्री तट से टकराने के पहले यह तूफान ओमान की ओर मुड़ गया। इसके बावजूद मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने तूफान को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply