FEATUREDराष्ट्रीय

तांत्रिक ने इलाज के नाम पर लडकी से जो कहा वो हैरान करने वाला था

ग्वालियर : एक 18 वर्षीय छात्रा को झाड़-फूंक करने के नाम पर कमरे में ले गए युवक ने शरीर पर हाथ लगाना शुरू कर दिया।घटना सुमेर पाड़ा बिजौली की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपनगर मुरार के काशीपुरा निवासी 18 वर्षीय 12वीं का छात्रा है। कुछ दिन से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। छात्रा के पिता को किसी ने बिजौली के सुमेर पाड़ा में रहने वाले महावीर परिहार का पता बताया था। उसने बताया था कि यह झाड़फूंक कर सब ठीक कर देगा। ऐसे में  छात्रा को लेकर परिजन वहां पहुंचे। झाड़-फूंक के नाम पर महावीर छात्रा को कमरे में ले गया और उसके मातापिता को बाहर ही खड़ा रहने को कहा।

15 29 372783070trik ll

इसके बाद वह छात्रा के शरीर पर हाथ लगाने लगा। उससे कपड़े उतारने को कहा। जिस पर छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाकर बाहर भागी। परिजन को हरकत का पता लगा तो उन्होंने आरोपित की मारपीट कर उसे बिजौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply