तरनतारन : तरनतारन के पट्टी के घाटी बाजार में स्वर्णकार गुरप्रीत सिंह प्रिंस की दुकान की पुरात्न इमारत की मुरम्मत दौरान तोप के दो गोले मंगलवार को मिले। इन गोलों का वजन करीब 15 से 20 किलो बताया जाता है।
तोप के इन गोलों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पट्टी शहर के घाटी बाजार में स्वर्णकार गुरप्रीत सिंह की दुकान है। दुकान की ऊपरी हिस्से के इमारत की मुरम्मत के लिए कुछ दिन पहले कार्य शुरू किया गया था। मंगलवार की शाम को मजदूरों ने पुरानी इमारत गिराई।
दीवार से दो गोले बरामद हुए, जिनका वजन 15 से 20 किलो बताया जाता है। गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि इन गोलों बाबत पुलिस को सूचना दी गई। थाना पट्टी प्रभारी परमिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों गोले कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
