Site icon Yashbharat.com

तंत्र-मंत्र के इस केंद्र में हर कोई मां से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंच रहा यहां

hawan

न्‍यूज डेस्‍क। आगर मालवा ज़िले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में इन दिनों विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे नेताओं का मेला लगा हुआ है. तंत्र-मंत्र के इस केंद्र में हर कोई मां से जीत का आशीर्वाद लेने यहां पहुंच रहा है.

जैसे जैसे मतगणना की तारीख़ पास आती जा रही है वैसे ही उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं. मतदाताओं को लुभाने के बाद अब देवताओं को मनाने का दौर जारी है. भाग्य तो ईवीएम में क़ैद हो चुका है लेकिन अब मां के दरबार मे आस लगाई जा रही है कि जब वोट की गिनती हो तो उनकी झोली में जीत आए.

बगलामुखी के इस मंदिर में दूर-दराज से भी उम्मीदवार पहुंच रहे है. मतदान के बाद भोपाल की गोविंदपुरा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर, इंदौर 3 से भाग्य आजमा रहे कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय, भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा, भोपाल के गोविंदपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश शर्मा, सांवेर से भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर, जावद से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार यादव माता के मंदिर में पहुंच चुके हैं.

इन प्रत्याशियों ने यहां पूजन तो किया ही पीली सरसों, काली मिर्च से आहूति दी और हनुमान की मुद्रा में बैठकर हवन तक किया. इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के कई छोटे से लेकर बड़े नेता तक यहां जीत की कामना लेकर पहुंच चुके हैं.

Exit mobile version