Site icon Yashbharat.com

ड्रग कार्टेल और सुरक्षाबलों के बीच भीषण गोलीबारी में 19 लोगों की मौत

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d

मैक्सिको। पूर्वी मैक्सिको में टेक्सास सीमा के पास संदिग्ध ड्रग कार्टेल के सदस्यों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 19 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि 14 लोग मारे गए थे। मरने वाले लोगों में चार पुलिस अधिकारी, दो नागरिक और 13 संदिग्ध ड्रगर्स मृतकों थे। कोहनुला के गवर्नर मिगुएल एंजेल रिकेल्मे सोलिस को सीएनएन ने यह कहते हुए उद्धृत किया कि छह लोग घायल हो गए।

गवर्नर ने बताया कि गोलीबारी एक घंटे तक चली। यह घटना टेक्सास में सामने आई, जहां अमेरिकी सीमावर्ती शहर ईगल पास के दक्षिण-पश्चिम में स्थित विला यूनियन टाउन में सुरक्षाबलों और पूर्वोत्तर के कार्टेल के संदिग्ध सदस्यों के बीच गोलीबारी हो गई।गवर्नर सोलिस ने कहा कि अधिकारियों ने शक्तिशाली हथियार के साथ 14 वाहनों को घेर लिया। उन्होंने आगे कहा कि यह अपराधी समूह लंबे समय कोहुइला राज्य में घुसना चाहते थे।

Exit mobile version