FEATURED

डुब्बक विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साले से नकद एक करोड़ रुपये जब्त

नई दिल्ली। तेलंगाना में डुब्बक विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एम रघुनंदन राव के एक रिश्तेदार के पास से ‘बेहिसाब’ एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना पर भाजपा उम्मीदवार के साले सुरभि श्रीनिवास राव समेत दो लोगों को बेगमपेट इलाके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के वक्त ये लोग एक वाहन में पैसा लेकर जा रहे थे। इस रकम को मतदाताओं में बांटी जानी थी। डुब्बक विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होना है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम