FEATUREDबिहार

डिप्टी सीएम ने शादी के कार्ड में लिखवाया-“नहीं लिया दहेज”

पटना। बिहार में राज्य सरकार दहेज के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने खुद एक पहल की है। सुशील मोदी अपने बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी करने वाले हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे यह शादी बिना एक पैसा दहेज लिये कर रहे हैं। सुशील मोदी ने इस बावत निमंत्रण पत्र में लिखित बताया है कि इस शादी में उन्होंने कोई दहेज नहीं लिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि ये शादी बिना बैंड-बाजा -बारात के बेहद सिंपल तरीके से होगी। पटना में 3 दिसंबर को होने वाली इस शादी में ना कोई डीजे होगा ना ही संगीत। सुशील मोदी ने इस शादी को पर्यावरण के अनुकूल भी करने का फैसला लिया है। शादी के लिए कार्ड नहीं छपवाए जाएंगे। बल्कि सभी को ई मेल और व्हाट्सअप के जरिये निमंत्रण भेजा जाएगा। यहां तक की पीएम मोदी को भी इस शादी के लिए ई-इनवाइट भेजा गया है। सुशील मोदी अपने बेटे की शादी कोलकाता की चार्टर्ड अकाउंटेंट यामिनी से कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी अपनी शादी भी सामान्य तरीके से हुई थी। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जेसी जॉर्ज नाम की एक महिला से शादी की है। जेसी जॉर्ज रोमन कैथोलिक धर्म मानती हैं और मुंबई में पली बढ़ी हैं। सुशील मोदी से उनका प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की शादी भी उसी अंदाज में होगी और इसमें 2 घंटे का वक्त लगेगा और 1500 कुर्सियों की जरूरत होंगी। भारत की शादियों की दावतें दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन इस शादी में कोई दावत नहीं दिया जाएगा और मेहमानों को सिर्फ प्रसाद मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet