EntertainmentFEATUREDमनोरंजन

‘ठुमके वाली’ सुनकर सपना चौधरी ने बीजेपी सांसद दिया यह जवाब

चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर अगर कोई आज छाया रहता है तो उनमें से एक सपना चौधरी भी है। हरियाणा की ये फेमस डांसर और रागिनी गायिका के सपना चौधरी के राजनीति में आने के कयास लगातार लगाए जा रहे थे।

sapna ashwini 26 06 2018

और हाल ही में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तो चर्चा और तेज हो गई। हालांकि इस मुलाकात को लेकर ट्वीट कर सपना ने कहा, कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही है। इस मुलाकात से राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। यह केवल उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इन अटकलों के बीच भाजपा के एक सांसद का विवादित बयान आया है जिसमें उन्होंने सपना को ‘ठुमके वाली’ कह दिया।

बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे। ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।tavite

चोपड़ा के इस बयान को सुनकर सपना कहां चुप रहने वाली थी। सपना ने भी जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो आप कहते हैं, ये आपकी मानसिकता दर्शाता है। मैं एक एंटरटेनर हूं। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं।

सपना ने यह कहा कि अश्विनी चोपड़ा एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और वह उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहेंगी।

22 जून को सपना चौधरी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और कहा कि वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं तथा आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना चौधरी न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर भारत में काफी फेमस हैं। चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए सपना चौधरी का डांस रखा जाता है। सपना चौधरी रिअल्टी टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद देशभर में लोकप्रिय हो गई थी। अब वह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में जुटी है। इसमें भी कोई शक नहीं कि सोशल मीडिया पर वह काफी छाई रहती है। उनका कोई भी वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है।

Leave a Reply

Back to top button