Tuesday, May 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे बाजार, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

घटना जिले के गौरिहार थाना की है, जहां परिषद पुर गांव से ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गौरिहार का साप्ताहिक बाजार करने आ रहे थे. हादसा उस वक्त हुआ जब कितपुरा गांव के पास एक मोड़ में ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया.

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वही डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मृतक का नाम बब्बू पटेल है. घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कराया गया.

घायलों के अनुसार हादसा स्टेरिंग फेल होने से हुआ. हालाकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply