katni

ट्रेन में यात्रा के दौरान थम गया बीमार वृद्ध यात्री के जीवन का सफर

कटनी। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के बीच कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बीमार वृद्ध यात्री के जीवन का सफर थम गया।

शव उतारने एक घंटे मुड़वारा स्टेशन में खड़ी गोंडवाना एक्सप्रेस

कंट्रोल से सूचना मिलने पर मुड़वारा स्टेशन में डॉक्टर कॉल हुआ। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेलवे ने शव उतरवाने की प्रक्रिया शुरू की।

महिला पति के शव को नहीं उतारने दे रही थी। जिसके कारण एक घंटे से अधिक का वक्त लग गया और ट्रेन एक घंटे तक मुड़वारा स्टेशन में ही खड़ी रही। ट्रेन 5 बजकर 25 मिनट में मुड़वारा स्टेशन पहुंची और शव उतारे जाने के बाद 6:35 पर जबलपुर के लिए रवाना हुई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के विजयनगर कचनार सिटी निवासी 75 वर्षीय चंद्रकांत श्रीवास्तव की किडनी खराब थी। जिसके कारण चंद्रकांत पत्नी मनु श्रीवास्तव के साथ दिल्ली इलाज कराने गए थे।

गतदिवस गाड़ी संख्या 22182 निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच क्रमांक एस-2 की बर्थ नंबर 17, 18 से वापस जबलपुर लौट रहे थे। पुलिस को पत्नी मनु श्रीवास्तव ने बताया कि पति की रास्ते में मौत हो गई।

सूचना पर रेलवे द्वारा मुड़वारा स्टेशन में शव को उतरवा दिया गया जबकि वह जबलपुर लेकर जाना चाह रही थी।

ट्रेन के कटनी आने के पहले ही टीटी ने कंट्रोल को सूचना दे दी थी। कंट्रोल ने मुड़वारा स्टेशन में सूचना दी। डॉक्टर कॉल कर बुलाया गया।

यहां पर ट्रेन के पहुंचते ही चिकित्सक ने जांच की और मृत घोषित कर दिया। शव को उतारने के बाद रेलवे विभाग से नि:शुल्क एंबुलेंस कराई गई और मृतक को व उसकी पत्नी को जबलपुर भेजा गया।

Back to top button