ट्रीजड़ी पर्व 2023: सिंधी समाज की महिलाओंं ने पति की दीर्घायु और उन्नति के लिए रखा व्रत

20230902 113235 scaled

ट्रीजड़ी पर्व 2023: सिंधी समाज की महिलाओंं ने पति की दीर्घायु और उन्नति के लिए रखा व्रत।  शनिवार को सिन्धी समाज की महिलाओं ने ट्रीजड़ी (तीजा) पर्व पर अपने घरों में रहकर ट्रीजड़ी माता का व्रत रखकर, स्थापना कर और कथा सुनकर ट्रीजड़ी (तीजा)पर्व को सादगी के साथ मनाया। ट्रीजड़ी (तीजा) पर्व की शुरुआत सुबह के आयोजनों से हुई।

20230902 113235

इसके अंतर्गत महिलाओं ने काले तिल, हरे मूंग और जव से ट्रीजड़ी माता की स्थापना की। सदस्यों ने बताया कि काला तिल ट्रीजड़ी माता का, और हरा मूंग हरियाली का और जव जो है दीर्घायु एवं उन्नति का प्रतीक है।

IMG 20230902 WA0026

 

20230902 113111

सुहागन महिलाओं ने ट्रीजड़ी (तीजा) पर्व को इस वर्ष कोविड 19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन व शासन प्रशासन के नियमों के अनुसार मनाया।

IMG 20230902 WA0028

सिंधी समाज ने मनाया तीज, झूला बनाकर माता को झुलाया

सिंधी समाज की महिलाओंं ने पति की दीर्घायु और उन्नति के रखा व्रत।

 

20230902 113154माता पर चढ़ाया मीठा जल झूले में विराजित भी किया
स्थापित की हुई ट्रीजड़ी माता को झूले में विराजित कर महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ माता पर मीठा जल चढ़ाकर झूला झुलाया गया।

IMG 20230902 WA0029

संध्याकाल के आयोजनों में ट्रीजड़ी माता को झूले से उतारकर बीच में स्थापित करके भक्तों ने अपने परिवारों के साथ ट्रीजड़ी पर्व की कथा सुनी।

wp 1693651531824

जानिए क्या है इस तीज पर्व और व्रत का महत्व

बताया कि एक बार एक महिला ने ट्रीजड़ी का व्रत रखा था। तो उसके कष्ट से व्यथित भाई ने नकली चांद के दर्शन को अर्ध्य दिलाकर अपनी बहन का व्रत तोड़ दिया था। जिससे उसके पति की मृत्यु हो गयी थी। फिर उस महिला ने एक साथ तक विधि विधान से सेवा की और अगले साल पति को जीवीत किया।

इसे भी पढ़ें-  दतिया में गुटबाजी खत्म करने की कवायद: उपचुनाव के बाद पहली बार एक मंच पर बैठे नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी; प्रभारी मंत्री के आवास पर जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुआ बड़ा मंथन

सिंधी समाज की महिलाओं ने बड़े ही धूम धाम से एवं उत्साह पूर्वक अपने घरों में रहकर ट्रीजडी पर्व मनाया। रात को चांद निकलने के बाद सभी महिलाओं ने चन्द्र दर्शन के बाद अपना व्रत समाप्त किया एवं भोजन ग्रहण किया। समाज की पदाधिकारियों ने बताया कि इस पर्व कि बड़ी ही महानता है।

इस पर्व में महिलाएं अपने घरों में एक नया पौधा उगती है एवं उसकी भी पूजा अर्चना करती हैं। ट्रीजडी के अवसर पर सिंधी समाज की महिला इकाई भारतीय सिंधु सभा महिला विंग, दुर्ग शहर द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।