टीवी पर गर्भनिरोधक के विज्ञापनों पर सरकार ने लगाई बंदिश

consumer court

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को टीवी चैनलों पर कंडोम के विज्ञापन के लिए रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक का समय तय कर दिया। बच्चों को इस तरह के विज्ञापनों से दूर रखने के उद्देश्य से ऐसा फैसला लिया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने टीवी चैनलों को जारी एडवाइजरी (परामर्श) में कहा है कि कंडोम के विज्ञापन सुबह छह से रात 10 बजे के बीच नहीं दिखाए जाएंगे, ताकि बच्चों को इनसे दूर रखा जा सके। साथ ही 1994 के केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 3rd T20I News: वेलिंगटन में आज सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला