katni

टीवी धारावाहिक चंद्रगुप्त मौर्य में नजर आएगी कटनी की बेटी

कटनी। 14 नवम्बर को रात 8 बजे से सोनी टीवी के नए टीवी धारावाहिक में कटनी शहर की सुम्बुल तौकीर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। संस्कारधानी की पहली कलाकार होगी, जो किसी टीवी धारावाहिक में मुख्य लीड कलाकार है

कटनी के उपनगरीय क्षेत्र मंगल नगर निवासी तौकीर हसन खान की दोनों बेटियां विगत कई वर्षों में टीवी धारावाहिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। वारिस, जोधा अकबर, चक्रधारी अजेय कृष्णा, बालिका वधु, बालवीर, प्यार तूने क्या किया, दिल ही तो है।
2014 से मुंबई में अध्ययन के साथ ही अभिनय में भी रूचि के चलते कई आयाम स्थापित किये। चन्द्रगुप्त मौर्य में शुभद्रा का चरित्र निभा रही है। कई बड़े कलाकारों से सुसज्जित सोनी टीवी के इस अतिभव्य धारावाहिक में सुम्बुल तौकीर को मुख्या भूमिका मिलना कटनी के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Back to top button