मध्यप्रदेश
टीचर्- डे पर टीचर दंपती ने कायम की मिसाल, भाई बहन को दिया ‘मातृ छाया’ का सुख

उज्जैन। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की पूर्व संध्या पर शिक्षक दंपती से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई। मप्र के इतिहास में पहली बार तीन भाई-बहनों को शिक्षक दंपति द्वारा गोद लिए जाने का मामला सामने आया है। दंपती का नाम पी. रमेश और गीता है, जिन्होंने अनाथ बच्चों की ‘मातृ छाया’ संस्था में सालभर से पल-बढ़ रहे पीयूष, माही और आर्या को गोद लेकर अपना अधूरा परिवार पूरा किया।








