Tuesday, April 7, 2026
Latest:
FEATURED

टि्वटर पर पुलिसवाले के साथ क्रिकेट खेलते कश्मीरी बच्चे की तस्वीर वायरल

जम्मू कश्मीर की बारामूला पुलिस ने नौहट्टा इलाके की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर घाटी में चल रहे तनाव से उलट संदेश दे रही है। तस्वीर को देखकर लगता है कि घाटी में किसी प्रकार की समस्या नहीं हैं और सब कुछ अमन चैन से है।

तस्वीर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान कश्मीरी बच्चे साथ क्रिकेट खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। कमाल की बात यह है जवान ने स्टंप्स की जगह अपनी ढाल का इस्तेमाल किया है और बच्चा बल्लेबाजी करता हुआ नजर आता है। पुलिस का जवान स्टंप के पीछ विकेट कीपर की भूमिका में है। दोनों की भाव-भंगिमाओं को देखकर लगता है वे चिंता मुक्त होकर इस खेल का जमकर लुत्फ ले रहे हैं।

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया है। उमर अबदुल्ला ने बताया कि यह तस्वीर कश्मीर आधारित फोटो पत्रकार बासित जरगार ने खींची है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply