katniLatestमध्यप्रदेश

टिकट घोषित होने के बाद 12 अक्टूबर को विजयराघवगढ़ पहुंचेंगे भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक, जानिए पूरा कार्यक्रम

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के विजयराघवगढ़ प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक टिकट घोषणा के बाद विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कल 12 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक स्थलों में ईश्वर की पूजा अर्चना एवं जनता से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने बताया कि विगढ़ भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक का टिकट घोषणा के उपरांत पहली बार विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ (92) में प्रातः 11 बजे आगमन होगा। सभी कार्यकर्ता साथियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं सभी वरिष्ठजनों से श्री तिवारी ने आग्रह है कि श्री पाठक की आगवानी हेतु आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर श्री पाठक को आशीर्वाद दें।

भाजपा प्रत्याशी संजय सतेंद्र पाठक सबसे पहले पचमठा गणेश मंदिर में पूजन उपरांत किला में ब्रह्म देव पूजन, संकट मोचन मंदिर में पूजन, शारदा मंदिर में पूजन, बंजारी माई में पूजन, श्याह पोश बाबा बंजारी में चादर पोशी के बाद हरिहर तीर्थ में पूजन, हंतला में दुर्गा माता मंदिर में पूजन, सिंनगौड़ी शारदा माता मंदिर में पूजन तथा बरही स्थित विजयनाथ धाम में पूजन के बाद खितौली स्थिति राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम