Latest

टाइपिंग की गलती, 60 पैसे नहीं महज 1 पैसा कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली। पिछले 16 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के बाद बुधवार को इनकी कीमतों में कमी की खबर से आम लोगों को मामूली राहत मिली थी। लेकिन यह राहत कुछ ही देर रही और इंडियन ऑइल ने कुछ घंटों में ही इनमें बदलाव करते हुए महज 1 पैसे की कमी कर दी।

इसे लेकर कंपनी ने सफाई दी है कि पहले जो कटौती सामने आई थी वो दरअसल टाइपिंग की गलती थी और आज पेट्रोल के दाम 60 पैसे नहीं बल्कि सिर्फ 1 पैसा कम हुए हैं वहीं डीजल की कीमतों में भी 56 पैसे की बजाय 1 पैसे की कटौती की गई है।

इससे पहले बुधवार सुबह खबर आई थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। जहां पेट्रोल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं वहीं डीजल की कीमत में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 77 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर और डीजल 68 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर हो गया था।

लेकिन अब कंपनी के खुलासे के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 पैसे है वहीं डीजल की कीमत 69.30 पैसे प्रति लीटर है।

बुधवार सुबह यह बताए गए थे पेट्रोल के दाम

दिल्‍ली – 77.83

कोलकता – 80.47

मुंबई – 85.65

चेन्‍नई – 80.80

IOC ने बाद में टाइपिंग की गलती बता कर महज 1 पैसा किया कम

दिल्ली- 78.42

कोलकाता- 81.05

मुंबई- 86.23

चेन्नई- 81.42

मंगलवार तक यह थे देश में पेट्रोल के दाम

Petrolppp(1)

बुधवार को सुबह यह बताए गए थे डीजल के दाम

दिल्‍ली – 68.75

कोलकता – 71.30

मुंबई – 73.20

चेन्‍नई – 72.58

IOC ने बाद में टाइपिंग की गलती बता कर महज 1 पैसा किया कम

दिल्ली- 69.30

कोलकाता- 71.85

मुंबई- 73.78

चेन्नई- 73.17

मंगलवार को देशभर में यह थे डीजल के दाम

Diesel(1)

राजधानी समेत देश के प्रमुख शहरों में तेजी से बढ़ रहीं ईंधन की कीमतों पर काबू पाने के लिए तरह तरह के सुझाव दिए जा रहे हैं जिसमें एक्साइज ड्यूटी में कटौती करना और फ्यूल को जीएसटी के दायरे में लाना प्रमुख रुप से शामिल है। गौरतलब है कि राजधानी समेत प्रमुख शहरों में 24 अप्रैल 2018 से 13 मई 2018 तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं थीं।

Leave a Reply

Back to top button