झुकेही से भटूरा मार्ग की राह होगी आसान, इन ट्रांसपोर्टर्स को होगा फायदा
कटनी। झुकेही से भटूरा सड़क मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस मार्ग का निर्माण होने से बहुत बड़ी राहत यहाँ के ग्रामीणों व सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को मिल जाएगी। करीब 70 करोड़ से सीसी सड़क मार्ग का निर्माण उत्तराखंड की कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। भटूरा से अमेहटा- झुकेही होते हुए इस सड़क का सीधा संपर्क कटनी-मैहर मार्ग नेशनल हाइवे क्रमांक 7 से हो जाने से कटनी व मैहर पहुचने में बड़ी राहत मिल जाएगी।
20 किलोमीटर सड़क का हो चुका निर्माण
झुकेही व भटूरा से प्रारंभ हुए सीसी सड़क निर्माण की रफ्तार काफी तेज है। अभी तक करीब 20 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुकाए शेष बीच की सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
धूलए गड्डो व जर्जर सड़क से होता था सामना
झुकेही से कैमोर पहुचने में इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों व ग्रामीणों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। सड़क में विशाल गड्डों के साथ ही उड़ रही धूल का सामना करना पड़ रहा था। 20 किलोमीटर का यह सफर किसी मुसीबत का सामना करने से कम नही थाए अब सड़क निर्माण होने से सारी तकलीफे दूर हो जाएगी। सड़क का निर्माण कार्य आगामी बरसात तक पूर्ण होने की संभावना हैए जिससे क्षेत्र के ग्राम झुकेहीए राजरवाराए महगवांए अमेहटाए सलैया सहित भटूरा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ माइंस के लिए चलने वाले वाहनों का सफर आसान होगा।

