Latest

झारखंड विधानसभा चुनाव: 17 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की अपील

झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान गुरुवार सुबह शुरू हो गया। तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें रांची, कांके, हटिया, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि शेष इलाकों में शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 64.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस दौरान हिंसा की एक घटना को छोड़कर सभी बीस सीटों के लिए लगभग शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मतदान को लेकर जनता से एक अपील भी की है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है वहां की जनता से मेरा आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से विशेष रूप से मतदान करने का आग्रह करता हूं।

Leave a Reply

Back to top button