Jyotiraditya Scindia Live: भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत

12 03 2020 jyotiraditya shivraj 20104008 19637928

भोपाल । ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद आज पहली बार भोपाल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सिंधिया ने शहर में रोड शो किया। शाम 5 बजे एयरपोर्ट से शुरू हुआ 20 किलोमीटर लंबा रोड शो 6.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया और माधवराव सिंधिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया का स्वागत किया। वे भाजपा कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद वे ग्वालियर-चंबल संभाग से आए अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे। रोड शो के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर के पास कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

Joytiraditya Scindia LIVE

-भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा आदि नेताओं ने स्‍वागत किया।

इसे भी पढ़ें-  सामूहिक विवाह समारोह में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामयी उपस्थिति, पार्षद सुमित्रा रावत ने किया वधू मानसी का कन्यादान, अध्यक्ष ने की सराहना