Latestमध्यप्रदेश

न राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, न कमलनाथ को बधाई, कौन हैं कांग्रेस के ये नेता?

भोपाल। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के एक दिन बाद भी सांसद ज्योतिरादित्य की चुप्पी कायम रही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार दोपहर में सिंधिया को मप्र विधानसभा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और कमलनाथ को पीसीसी चीफ बनाने का आदेश जारी हुआ था मगर शुक्रवार देर शाम तक सिंधिया का एआईसीसी के इन फैसलों पर कोई बयान नहीं आया।

सिंधिया आमतौर पर ट्वीट कर अपनी बात कहते रहे हैं और शुक्रवार को भी उन्होंने मेहगांव में अपने दौरे की तस्वीरें पोस्ट की हैं। मगर उन्होंने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद और कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई संबंधी ट्वीट नहीं किया है।

उनसे इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया जानने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उधर, सिंधिया के इस रवैये से उनके समर्थकों में पसोपेश की स्थिति है।

गौरतलब है कि सिंधिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के समापन पर न खुद पहुंचे और न ही कोई प्रतिक्रिया व्यक्त कर पाए थे। एक दिन बाद उन्होंने सिंह को यात्रा के समापन पर टि्वटर पर बधाई दी थी।

Leave a Reply

Back to top button