ज्यादा दूध पीना भी सेहत के लिए है नुकसानदेह, महिलाओं में बढ़ जाता है Bone Fracture का खतरा
Milk Side effects: कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर दूध वैसे तो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है लेकिन कई बार पोषक तत्वों से भरपूर दूध ही कई बीमारियों का भी कारण बन जाता है. लिहाजा ज्यादा दूध पीना किस तरह से सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इस बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें।
नई दिल्ली: दूध और दूध से बनने वाले डेयरी प्रॉडक्ट्स (Dairy Product) हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद है इस बारे में हमें बचपन से ही बताया जाता है. यही कारण है कि दूध (Milk) के बिना ज्यादातर लोगों की डाइट पूरी ही नहीं होती. इसमें कोई शक नहीं कि कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein) और विटामिन डी (Vitamin D) जैसे जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स है दूध
. यही कारण है कि इसे संपूर्ण और संतुलित आहार का अहम हिस्सा माना जाता है. हालांकि बीते कुछ सालों में कई स्टडीज हुई हैं जिसमें इंसान के शरीर पर दूध के हानिकारक असर के बारे में बताया गया है. वैसे तो दूध पीना फायदेमंद है लेकिन बहुत ज्यादा दूध पीना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इस बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।
दूध पीने के साइड इफेक्ट्स
1. मुंहासे और पिंपल्स- इस बारे में अब तक जितनी भी रिसर्च हुई है उसके मुताबिक ज्यादा दूध पीने या डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन करने से मुंहासे (Acne) होने का खतरा बढ़ जाता है. इसका कारण ये है कि दूध में प्राकृतिक रूप से मौजूद ग्रोथ हार्मोन पिंपल्स (Pimples) को बढ़ाने का काम करते हैं. इसके अलावा कुछ अनुसंधानकर्ताओं का ये भी मानना है कि जब दूध और दूध से बने उत्पादों के साथ ही प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक किया जाता है तो इससे इंसुलिन लेवल (Insulin level) बिगड़ जाता है और मुंहासों का जोखिम अधिक हो जाता है।








