Site icon Yashbharat.com

हादसे का शिकार हुईं जैकलिन, आंख में लगी गंभीर चोट

2018 3image 11 37 421614000jack ll

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग आबु-धाबी में हो रही है। हाल ही में फिल्म की हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जैकलीन एक हादसे का शिकार हो गई हैं, जिसकी वजह से उनकी आंख में गंभीर चोट आई है।

सूत्रों के मुताबिक, जैकलीन सेट पर स्कॉश खेल रही थीं, जहां अचानक ही गेंद उनकी आंख पर आकर लग गई। कहा जा रहा है कि ‘चोट लगने के बाद जैकलीन तुरंत ही हॉस्पिटल की ओर निकल गईं। इस समय उनकी आंख की जांच चल रही है, जिसके पूरे हो जाने के बाद उनके डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं जैकलीन, सलमान और डेजी के साथ कल होने वाले द-बैंग टूर, पुणे के लिए भारत लौटने वाली थीं, लेकिन अब आंख में चोट लग जाने के कारण उनकी परफॉर्मेंस संदेह में पड़ गई है।

Exit mobile version