Site icon Yashbharat.com

इस ऐक्ट्रेस ने कहा-डायरेक्टर ने मुझसे अर्द्धनग्न होने के लिये बोला!

17 27 4306916304 ll

लंदन: हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रैस और सिंगर जेनिफर लोपेज ने यौन शोषण पर बड़ा खुलासा किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने साथ हुए यौन शोषण-प्रताड़ना पर इस एक्ट्रैस ने जो कहा उसे सुनते ही सभी के होश उड़ गए। एक इंटरव्यू में लोपेज ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे कैसी आपत्तिजनक डिमांड कर दी थी।
Yashbharat
इंटरव्यू में जेनिफर लोपेज ने कहा कि इस इंडस्ट्री में जिसके पास ताकत होती है वो सामने वाले का फायदा उठाने की कोशिश जरूर करता है।

जेनिफर लोपेज ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया, ‘जब मैं अपनी फिल्म के डायरेक्टर से पहली बार मिली तो उसने मुझसे अर्द्धनग्न दिखाने का कहा। मैंने साफ इंकार कर दिया।’

जेनिफर ने आगे कहा, ‘ये मेरे लिए काफी डरावना अनुभव था।

जेनिफर ने आगे कहा, जो कुछ पहली मुलाकात के दौरान मेरे साथ हुआ, उसके बाद मैं इतनी डरी हुई थी कि किसी को नहीं बता सकती थी।

जब मैंने इस पर बात की तो मेरी हार्टबीट बढ़ी हुई थी। ये मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। लेकिन मेरे दिमाग में यही था कि लोगों का व्यवहार ठीक नहीं है। मैं दूसरे रास्ते पर जा सकती हूं।’

बता दें कि हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टिन पर लगे सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद #MeToo कैम्पेन पूरी दुनिया में पॉपुलर हो चुका है।

अब तक कई एक्ट्रैस इस कैम्पेन के तहत सोशल मीडिया पर खुलकर अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में बता चुकी हैं।

Exit mobile version