Latest

जीसी मुर्मू होंगे जम्मू-कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल, सत्यपाल मलिक को गोवा भेजा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर से नया केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे जम्मू-कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल पद पर जीसी मुर्मू को नियुक्त किया है। जबकि इसी दिन से एक और केंद्र शासित प्रदेश बन रहे लद्दाख का उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर को बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक का गोवा तबादला कर दिया गया है।

आईएएस हैं मुर्मू : गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साथ ही अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। वे जब पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनके प्रमुख सचिव रहे थे। अभी वह वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव हैं और इसी महीने के आखिरी में रिटायर होने वाले हैं।

रिटायर्ड आईएएस हैं माथुर : लद्दाख के उप-राज्यपाल बनाए गए आरके माथुर त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के आईएएस हैं। वह रक्षा सचिव के पद से रिटायर हुए हैं। माथुर देश के मुख्य सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं। यानी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेशों में मोदी सरकार ने आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है।

लगाए जा रहे थे कयास

केंद्रीय शासित राज्य बनाए जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहले उपराज्यपाल कौन होंगे? शुक्रवार को इसका फैसला हो गया। इससे पहले चर्चा थी कि सत्यपाल मलिक ही जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल हो सकते हैं।

बता दें, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का काम सत्यपाल मलिक के राज्यपाल रहते ही हुआ है। इस पूरी कवायद के दौरान वे सक्रिय रहे और पूरे

Leave a Reply

Back to top button