katniमध्यप्रदेश

जीजा के दोस्त ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

बरही। जीजा के दोस्त ने नाबालिगा को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी 22 वर्षीय युवक लगातार दुराचार करता रहा।

जब नाबालिगा के गर्भ ठहर गया, तब परिजनों को भनक लगी। मामला थाना पहुँचा, जहाँ पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बरही थानाक्षेत्र के ग्राम केवलारी की है।

17 वर्षीय पीड़िता आदिवासी समाज की है, वही आरोपी भी उसी के समाज का है, जो पीड़िता के संपर्क में उसके जीजा के जान-पहचान का होने के चलते आया था।

बरही पुलिस ने दुराचारा की धारा 376 के साथ ही पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच में जुट गई है।

Back to top button