Site icon Yashbharat.com

जिस होटल से लीक हुआ हार्दिक पटेल का फुटेज, भाजपाई है उसका मालिक, कॉल गर्ल रैकेट में भी आ चुका है नाम!

haedik patel and rahul gandhi 620x400 1

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साफ मना करने के बावजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मीडिया अब भी दोनों के बीच मुलाकात की खबरें चला रहा है। अपनी ताजा रिपोर्ट में अहमदाबाद मिरर ने दावा किया है कि कथित सीसीटीवी फुटेज में जिस होटल में हार्दिक पटेल दिखे हैं वो बीजेपी नेता का है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार होटल के मालिक उम्मेद सिंह चंपावत का नाम अतीत में कॉल गर्ल रैकेट से भी जोड़ा जा चुका है। चंपावत लम्बे समय तक कांग्रेस में भी रहे हैं।  गुजरात में नौ दिसंबर और 14 दिसंबर को विधान सभा चुनाव के लिए मतदान होना है। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

अहमदाबाद मिरर के अनुसार जिस होटल में हार्दिक पटेल को देखने का दावा किया जा रहा है वो अहमदाबाद का एयरपोर्ट सर्किल होटल है। इस पंच-सितारा होटल पर हार्दिक पटेल ने जानबूझकर कुत्सित मंशा से सीसीटीवी फुटेज लीक करने का आरोप लगाया है। हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार किया था। हार्दिक ने ट्वीट करके कहा था कि जब वो राहुल से मिलेंगे तो खुलकर सभी को बताएंगे। हालांकि हार्दिक ने माना कि उन्होंने होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के गुजरात प्रभारी हैं।

Exit mobile version