जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ‘‘कॉम्बिंग गश्त” में हुई प्रभावी कार्रवाई

IMG 20230924 WA0022

Katni Police news कटनी जिले में 05 घंटे की कॉम्बिग गश्त के दौरान सम्पूर्ण जिले में प्रभावी कार्यवाही की गई। इस दौरान 54 स्थाई वारंटी, 66 गिरफतारी वारंट, 78 से अधिक गुंडा/बदमाशों को चेक, 69 निगरानी बदमाश चेक , मुसाफिर चेक 35, धारा 151 जा.फौ. में गिरफ्तारी 03, जिला बदर 01, आर्म्स एक्ट-1, अवैध शराब के विक्रय के विरूद्ध जिले में कुल 43 प्रकरण पंजीबद्ध कर 05 घंटे की कॉम्बिग गश्त के दौरान सम्पूर्ण जिले में प्रभावी कार्यवाही रही।

IMG 20230924 WA0021

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में जिले में कॉम्बिंग गश्त का अभियान आयोजित किया गया। जिसमें अति0 पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तर पर 16 टीमों का गठन किया जा कर अभियान को संचालित किया गया।

IMG 20230924 WA0019

पुलिस अधीक्षक द्वारा कॉम्बिग गश्त हेतु पुलिस अधीकारी/कर्मचारी को दिये गये निर्देश

वर्षों से फरार बदमाशों, आरोपियों को गिरफतार करने हेतु।
लंबित गंभीर अपराधों में फरारशुदा आरोपियों को अधिक से अधिक गिरफतार करने हेतु।
अवैध जुआ, सटटा, अवैध शराब के विरूद्ध अधिक कार्यवाही करना।
थानों के निगरानी बदमाशों/गुंडा बदमाशों को चैक करना एवं जीवन-यापन की स्थिति से परिचित होना।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान वाहन चैकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों से पूंछ-तांछ एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु।

कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही

  1. 54 स्थाई वारंटी, 66 गिरफ्तारी वारंटियो को गिरफ्तार किया ।
  2. 78 से अधिक गुंडा/बदमाशों को चेक किया गया ।
  3. 69 निगरानी बदमाश चेक जीवन-यापन की स्थिति का पता लगाया गया ।
  4. बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन एवं होटलो में 45 मुसाफिरो चेक कर नाम-पता नोट किया गया ।
  5. धारा 151 जा.फौ. के तहत 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया एवं 01 आरोपी का जिला बदर होने से जिले के निकटवर्ती अन्य जिलो की सीमा से बाहर किया गया ।
  6. अवैध शराब के विक्रय के विरूद्ध जिले में कुल 43 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये जिससे अवैध शराब विक्रय व्यापारियों में हडकंप मच गया। जिले में अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही जारी है।
  7. 01 आरोपी को अवैध हथियार आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 01 आरोपी गिरफ्तार किया है
इसे भी पढ़ें-  MP का नया इतिहास: सोशल इम्पैक्ट बांड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश; 600 OBC युवाओं को जापान-जर्मनी में मिलेगा रोजगार

IMG 20230924 WA0020
जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन में एवं सीएसपी कटनी ख्याति मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर एवं अनुविभागीय अधिकारी विगढ के.पी. सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी शहर एवं देहात के हमराह थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका ने कॉम्बिंग गस्त में प्रभावी कार्यवाही कर सफल पुलिस व्यवस्था का उदाहरण पेश किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री रंजन द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूष्कृत किया जायेगा।