katni

जिले के इतिहास में पहली बार बाइक पर विशाल रैली में दिखी युवा नारी शक्ति

कटनी। यूं तो शहर की सड़कों पर युवाओं की बाइक या फिर स्कूटर रैली लोगों ने अक्सर देखी हैं लेकिन शनिवार की सुबह सड़क पर जो नजारा था वह आश्चर्च चकित करने वाला था।

FB IMG 1515870228317

भारत माता की जय से गुंजामनाय सड़कों पर स्कूल कालेज की छात्राएं युवा नारी शक्ति के रूप में दिख रहीं थीं। कोई छात्रा स्कूटी तो कोई बाइक पर सवार होकर सन्देश दे रहीं थीं कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं। दरअसल आज शहर के इतिहास में पहली बार युवा नारी शक्ति की बाइक स्कूटर रैली निकाली जिसमे सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया।

FB IMG 1515870353086

छात्र संघ का सफल आयोजन

FB IMG 1515870213534

जिले के इतिहास मे पहली बार युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में छात्रसंघ कटनी द्वारा कन्या स्कूटी रैली का आयोजन दिनांक 13 जनवरी 2018 को 12 अपराह्न पर शासकीय कन्या महाविद्यालय के सामने से किया गया |

FB IMG 1515870284008

जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

रैली का शुभारंभ महापौर शंशाक श्रीवास्तव, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ल द्वारा झंड़ा दिखाकर किया गया |

FB IMG 1515870264265 e1515870711526

रैली की अगुवाई शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारी अध्यक्ष सुष्मा सिंह रघुवंशी , उपाध्यक्ष सोनल वाधवा, सचिव शिवांकु द्विवेदी , सहसचिव प्रगति तिवारी , शासकीय तिलक महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारी अध्यक्ष तृप्ति जैन,  उपाध्यक्ष शिवांगी द्विवेदी, कटनी डिग्री महाविद्यालय छात्रा प्रमुख अकांक्षा शुक्ला, श्रेया विश्वकर्मा

FB IMG 1515870325843

कटनी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जिला छात्रा प्रमुख प्रियंका शुक्ला, प्रियंका ऐलिना डायर, सोनल गुप्ता, छात्रसंघ कक्षा प्रतिनिधी वदंना चौबे, कीर्ति परौहा, नूतन दुबे, सौम्या राव, ज्योति परौहा, स्वीटी नागरिया, निर्जला जैन, श्रष्टी गुप्ता, पुष्पा सिंह रघुवंशी द्वारा की गई |

FB IMG 1515870295484

रैली में पूजा गौतम , प्रीति पांड़े, स्मृति तिवारी, कविता शर्मा ,साक्षी सिंह, साधवी निगम,अभिलाषा मिश्रा,सावी ताम्रकार,राशि चटर्जी, अंजली राय, अंजुली ठाकुर , रितु, शिवानी, अनुराधा दुबे,कंचन रघुवंशी, निशा रघुवंशी, प्रगति दुबे, मयुरी प्यासी , शाहिदा , शाहिना, कुलजीत,रुकुन खान, वंदना पटेल समेत कटनी जिले की बहुतायत संख्या में छात्राओ की उपस्थिती रही| रैली कटनी शहर  मे शासकीय कन्या महाविद्यालय से, मिशन चौक,आजाद चौक, गर्ग चौराहा, सुभाष चौक से होती हुई शासकीय कन्या महाविद्यालय मे पूर्ण हुई | इस रैली में छत्राओं के साथ  अभाविप नेताओं का सहयोग रहा जिसमे अंजनेय तिवारी छात्रसंघ प्रभारी कटनी, विनीत सोनी, अरशद मन्सूरी , आकाश तिवारी,  युवा नेता अनुनय शुक्ला, अजय माली, ऋषभ मिश्रा,  राघवेन्द्र खरे, सौरभ शुक्ला, अतीत तिवारी, अखिल मिश्रा, सिप्तन रज़ा, शुभान अली, राज दुबे, यशस्वी, यश कोहली , शंशाक सिंह का सहयोग और मार्गदर्शन रहा। आकृति दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Back to top button