Sunday, April 12, 2026
Latest:
katni

जिला पत्रकार संघ की बैठक में लिए कई निर्णय, नये अध्यक्ष का नाम तय

कटनी। जिला पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कल यशभारत कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पत्रकार संघ के अहम कार्यों की जानकारी जिला अध्यक्ष संजय जैन ने रखी। इसके साथ ही अध्यक्ष के कार्यकाल पूर्ण होने और नये निर्वाचन पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति निर्वाचन के लिए समस्त सदस्यों ने सहमती जताई। पत्रकार संघ के महासचिव आशीष सोनी ने संचालन करते हुए बैठक के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में पत्रकार कालोनी तथा पत्रकार भवन हेतु अब तक जिला पत्रकार संघ के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में संघ के उपाध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव ने जानकारी दी। इस असवर पर संरक्षक कृष्णकांत अग्रिहोत्री, सुरेश सोनी, अरविन्द वर्मा भी मौजूद थे। बैठक में उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने नये निर्वाचन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी के साथ संघ के वरिष्ठ सदस्य विवेक शुक्ला को नये अध्यक्ष का दायित्व दिये जाने प्रस्ताव रखा। जिसके साथ ही संरक्षक मंडल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा दुबे, आशीष रैकवार मुरली प्रथ्यानी, सुभाष गर्ग सहित सभी सदस्यों ने अगले अध्यक्ष के रूप में विवेक शुक्ला को दायित्व दिये जाने का समर्थन किया।

जल्द ही निर्वाचन की अगली तिथि घोषित कर सर्वसम्मति से निर्वाचन की प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में तहसील स्तर पर संघ के गठन का प्रस्ताव महासचिव आशीष सोनी ने रखा इसके अलावा जिला पत्रकार संघ के महिला विंग के गठन का प्रस्ताव सदस्य सविता दुबे, तथा उषा पमनानी ने रखा जिस पर संघ में महिला सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी उन्हे दी गई।

अंत में भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर दिवंगत को सम्मान स्वरूप सदस्यों ने उनके व्यतित्व पर विचार रखे। साथ ही अटल बिहारी बाजपेयी, तथा दो दिन पूर्व हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी के भतीजे एवं पौत्री प्रशांत, आध्या एवं जिला पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष संजय जैन के भतीजे डिम्पी जैन के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में संरक्षक कृष्णकांत अग्निहोत्री, सुरेश सोनी, अरविंद वर्मा, जिला पत्रकारसंघ के अध्यक्ष संजय जैन, महासचिव आशीष सोनी, राजा दुबे, सविता दुबे, विवेक शुक्ला, आशीष रैकवार, गिरीश श्रीवास्तव, सुभाष गर्ग, रोहित सेन, सुनील यादव, मुरली पृथ्यानी, अभिषेक शुक्ला, तपन निषाद, शरद यादव, शशिकांत दुबे, विनोद दुबे, उषा पमनानी, कृष्णकुमार ठाकुर, आदि उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply