शाहनगर के समीप ग्राम खमतरा में उल्टी दस्त से तीन की मौत ! पहुंची डॉक्टरों की टीम, ग्राम पंचायत भवन में शुरू हुआ पीड़ितों का इलाज

IMG 20180822 WA0058

कटनी। प्रदेश में  कहा जाता है कि जब एक फोन पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध है । दीनदयाल चलित औषधालय मौजूद हैं। जनपद मुख्यालयों में डॉक्टर और अस्पताल की कमी नहीं तब कटनी से महज 20 किलोमीटर दूर और पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड से 4 किलोमीटर दूर एक गांव खमतरा पिछले 4-5 दिनों से  भयंकर उल्टी दस्त के प्रकोप से जूझ रहा है। और तो और गांव वालों ने इस दौरान 3 मौत होने का भी दावा किया वहाँ आज एक जागरूक नागरिक के ध्यानाकृष्ट कराने के बाद चिकित्सा टीम पहुंची, करीब आधा सैकड़ा पीड़ितों का इलाज शुरू हुआ।

क्या हुआ ग्राम खमतरा में

शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ख़मतरा में उल्टी दस्त का प्रकोप फैलने के कारण गांव में स्थिति गंभीर बनी है मिली जानकारी अनुसार बीते 4 दिनों से यह बीमारी में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी हैं, लेकिन यहां आज चिकित्सा तब उपलब्ध हो सकी जब एक जागरूक समाज सेवी गांव पहुंचे।

IMG 20180822 WA0050

बहरहाल अब यहां ग्राम पंचायत भवन में मरीजों का इलाज शुरू किया गया। कुछ मरीज कटनी में इलाज हेतु भेजे गए है यहां से लौटे विनोद दुबे ने बताया कि वह अपने निजी काम से उक्त गांव गये थे। 2 दर्जन से अधिक मरीज घरों में पड़े थे ये सभी स्थानीय एक डॉक्टर से प्राथमिक उपचार करा रहे थे। स्थिति देखते हुए शाहनगर BMO डॉ ML चौधरी को गांव की स्थिति से अवगत कराया साथ ही ग्राम पंचायत के कर्मचारियों से पंचायत भवन खुलवाकर सफाई करवाई। सूचना के तत्काल बाद शाहनगर BMO श्री चौधरी अपनी टीम के साथ पीड़ित गांव दवा आदि लेकर पहुँचे। कैम्प लगाकर अपनी निगरानी में इलाज शुरू कराया, यही नही आनन फानन गांव में मुनादी भी करवाई जिसमे सूचना दी कि पीड़ितों के इलाज हेतु डॉक्टर की टीम ग्राम पंचायत पहुँच गई है। शाहनगर सीईओ राकेश शुक्ला भी अपने दल के साथ स्थिति का जायजा लेने ख़मतरा ग्राम पहुँचे। सभी का हाल-चाल जाना व उचित इंतजाम के दिशा निर्देश दिए। अभी पीड़ितों का इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें-  ट्रांसपोर्ट नगर में एनओसी के बदले मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते नगर निगम का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार,बैंक लोन के लिए एनओसी जारी करने के एवज में मांगे थे 25 हजार रुपये, लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने की कार्रवाई

IMG 20180822 WA0052

अब तक तीन मौतें

ग्रामीणों के अनुसार यहां अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है तीनों मौतों में कारण एक सा ही है उल्टी दस्त, लेकिन परिजनों अथवा ग्राम पंचायत ने इस बावद किसी का ध्यानाकृष्ट नहीं कराया। जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि 18 अगस्त से उलटी दस्त का प्रकोप है जिसमे मनीराम यादव उम्र 70 वर्ष मुन्नी बाई पति मोहन कोल 55 वर्ष व एक अन्य महिला 65 वर्ष की मौत की पुुष्टि ग्रामीणों ने की हैं।

IMG 20180822 WA0056

विधायक आये आश्वासन दिया पर कुछ नहीं हुआ

लोगो ने बताया कि कल रात विधायक मुकेश नायक भी ख़मतरा गांव आये थे। उलटी दस्त की बीमारी के बारे में उन्हें बताया गया था। गांव वालों को भरोसा दिया की तत्काल इलाज की व्यवस्था करवाते है लेकिन उनके द्वारा कोई भी तत्परता नही दिखाई।