Wednesday, April 29, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

जायरा वसीम छेड़छाड़ केस में एयरलाइन्स ने भी नहीं दिया साथ

दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में विस्तारा एयरलाइन्स ने डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को रिपोर्ट दे दी है। विस्तारा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें मॉलस्टेशन जैसा कुछ नहीं दिखा था। डीजीसीए को लिखे खत के मुताबिक, आरोपी बिजनेसमैन विकास सचदेवा ने केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब ना करने की बात कही थी। उसने फ्लाइट में खाना भी नहीं लिया था। पूरे सफर में कंबल डालकर सोया हुआ था। वहीं, लैंडिंग के दौरान जायरा आरोपी पर चिल्लाने लगी। केबिन क्रू ने जायरा से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से चली गईं। इसके बाद क्रू को जायरा की मां ने घटना के बारे में बताया।

विस्तारा एयरलाइन्स द्वारा डीजीसीए को सौंपी रिपोर्ट के बाद जायरा के आरोपों पर सवाल उठाने वालों ने हमला शुरू कर दिया है। महिला पत्रकार और न्यूज़ एंकर जागृति शुक्ला ने ट्वीट कर लिखा- जायरा का ड्रामा बेनकाब हुआ। विस्तारा ने बताया कि उनके क्रू ने आरोपी द्वारा किसी तरह के दुर्व्यवहार को नहीं देखा। जायरा और उनकी मां भी इस तरह की कोई शिकायत नहीं करना चाह रही थीं लेकिन लैंडिंग के बाद जायरा अचानक चिल्लाने लगीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply