मेष राशि उग्र राशि होने के कारण मेष राशि वाले जातक ऊर्जा और जोश से भरपूर होते हैं। मेष राशि के जातक अच्छे स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले होते हैं। मेष राशि के जातकों पर यदि बुध का असर बलवान होता है तो स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही राहु और केतु दोष के कारण भी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वृषभ राशि वृषभ राशि के जातक आमतौर पर फिट और स्वस्थ रहते हैं। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बृहस्पति प्रमुख संकटमोचक बन जाता है। लेकिन जब बृहस्पति मंगल ग्रह साथ में आते हैं तो मेष राशि के लिए यह बीमारी का कारण बन जाते हैं।
मिथुन राशि मिथुन राशि वालों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। पाचन तंत्र कमजोर होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मिथुन राशि वालों के लिए मंगल और शनि संकट देने वाले होते हैं। मंगल बीमारी पर शासन करता है, जबकि शनि पुरानी बीमारी को नियंत्रित करता है।
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों को आमतौर पर दर्द और जोड़ों में दर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम करने से तकलीफ बढ़ जाती है। कर्क राशि वालों को बुध ग्रह हमेशा तकलीफ देता है। खराब स्वास्थ्य के लिए प्राथमिक ग्रह बन जाता है। वहीं दूसरी ओर शनि एक और प्रबल अशुभ कारक है। कर्क राशि वालों को बुध व शनि दोष दूर करना चाहिए।
सिंह राशि सिंह राशि वाले जातक काफी ऊर्जावान होते हैं। सिंह राशि के लोग शनि के प्रभाव से बीमार होते हैं। साथ ही राहु या केतु के कारण भी परेशानी झेलना पड़ती है। चंद्रमा के कारण मानसिक चिंताएं बढ़ जाती है। सिंह राशि वाले जातकों को चंद्र दोष दूर करने के उपाय करना चाहिए।
कन्या राशि कन्या राशि वालों के मंगल स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब ग्रह माना गया है। वहीं दूसरी और राहु या केतु के प्रभाव से भी कन्या राशि के जातक बीमार हो जाते हैं। यह सर्जरी या दुर्घटना का कारण बन सकता है। शनि इस राशि के लिए दोहरी भूमिका निभाता है, लेकिन अगर यह सूर्य या मंगल से जुड़ा हो तो यह मुश्किल बढ़ सकती है।
तुला राशि तुला राशि वाले जातकों का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। तुला राशि के जातकों की फिटनेस काफी अच्छी रहती है। तुला राशि वालों के लिए बृहस्पति के प्रभाव नकारात्मक होते हैं और इस कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य के मामले में भी मंगल भी खराब असर डालता है।
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातक पर्यावरणीय बीमारियों और वायरस की चपेट में आ जाते हैं। इम्युन सिस्टम कमजोर होने से बीमार होते हैं। बुध और शुक्र के प्रभाव से वृश्चिक राशि के लिए ज्यादा बीमार होते हैं। बुध इस राशि के लिए प्रमुख कारक है।
धनु राशि धनु राशि वालों को अचानक खाने की आदतें और रूटीन की कमी उनकी इम्यून सिस्टम पर भारी पड़ सकती है। शुक्र ग्रह स्वास्थ्य पर गहरा खतरा पैदा कर सकता है। चंद्रमा पुरानी बीमारी को उभार सकता है। राहु या केतु के प्रभाव भी धनु राशि वालों के लिए नकारात्मक होता है।
मकर राशि मकर राशि वाले मजबूत इम्यून सिस्टम वाले होते हैं और स्वच्छता के प्रति जागरूक लोग होते हैं। मंगल ग्रह के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सूर्य भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। दोनों मिलकर कई स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकते हैं।
कुंभ राशि कुंभ राशि के जातक कई बार बिना वजह परेशान हो जाते हैं। कुंभ राशि के जातकों को अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। बृहस्पति ग्रह से संबंधित उपाय करना चाहिए। बृहस्पति अपनी स्थिति के कारण चोट, दुर्घटना या सर्जरी का कारण बन सकता है। मंगल का प्रभाव भी नकारात्मक हो सकता है।
मीन राशि मीन राशि के जातकों को खाने-पीने की आदतों पर कंट्रोल करना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर बहुत लापरवाही करते हैं। इमोशनल एनर्जी को सही दिशा में इस्तेमाल करना चाहिए। शुक्र ग्रह दुष्प्रभाव दिखाता है। शनि या केतु में से किसी एक ग्रह के साथ मिलकर शुक्र ग्रह स्वास्थ्य संबंधी खतरा पैदा कर सकता है।