जलियांवाला बाग की नई बनी गैलरी में अर्धनग्न पेंटिंग लगाने पर विवाद, पीएम तक पहुंची बात
शहीद स्थली जलियांवाला बाग में 15 फरवरी से 20 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों के दौरान बनाई गई नई गैलरी में दो महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरें लगा दी गई हैं।
यह तस्वीरें गैलरी के उस हिस्से में लगी हैं जहां पंजाब के अब तक के इतिहास की जानकारी दी गई है।
तस्वीरें शेर -ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों के चित्रों के नीचे लगाई गई हैं।
इंटरनेशनल सर्व कम्बोज समाज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताते हुए जांच करवाने की मांग की है।
इन तस्वीरों के दाईं तरफ स्थित दीवार के ऊपरी हिस्से में श्री गुरु नानक देव जी की बड़ी तस्वीर स्थापित की गई है।
इसके कुछ इंच नीचे खड्ग हाथ में लेकर महाराजा रंजीत सिंह की आदमकद तस्वीर लगी है। इसके साथ ही एक बड़ा स्टैच्यू बाबा बंदा सिंह बहादुर का भी स्थापित किया गया है।
इसी गैलरी के ऊपरी हिस्से में सतलुज सहित अन्य पांच दरियाओं का उल्लेख किया गया है। इसी गैलरी में गदरी बाबाओं के बारे में पर्यटक जानकारी ले सकेंगे।
आपत्तिजनक पेंटिंग को हटाया जाए : शिंदर

