जरूरी खबर: अब कटनी में भी शनिवार-रविवार लॉक डाउन
अब कटनी में भी शनिवार-रविवार लॉक डाउन रहेगा।
कटनी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह ने आज कटनी जिले में शनिवार और रविवार को लॉक डाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध होगा। शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

