Latest

बंगाल चुनाव Phase 2: ‘वोट दिया तो मर्डर कर देंगे’, फाल्टा में TMC की धमकी से सहमे मां-बेटे; BJP उम्मीदवार पर हमला

बंगाल चुनाव Phase 2: ‘वोट दिया तो मर्डर कर देंगे’, फाल्टा में TMC की धमकी से सहमे मां-बेटे; BJP उम्मीदवार पर हमला

फाल्टा (प. बंगाल) | २९ अप्रैल, २०२६: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हिंसा और तनाव की खबरों ने राज्य के सियासी माहौल को गरमा दिया है। दक्षिण २४ परगना के फाल्टा में स्थिति तब और गंभीर हो गई जब मतदाता अपनी जान की गुहार लगाने चुनाव पर्यवेक्षक के पास पहुँचे।

 “वोट दिया तो घर में नहीं घुसने देंगे…”

  • फाल्टा के मतदान केंद्र संख्या २०४ के मतदाता दिलीप मंडल और उनकी मां ने रोते हुए पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा से शिकायत की। उन्होंने बताया कि:
  • टीएमसी के लोग उन्हें खुलेआम हत्या की धमकी दे रहे हैं।
  • कहा जा रहा है कि अगर वोट देने गए तो वापस घर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
  • ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने उन्हें सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

 BJP उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला

  • दक्षिण २४ परगना में ही बीजेपी के उम्मीदवार विकास सरदार की गाड़ी पर टीएमसी समर्थकों ने हमला कर दिया। हमले में उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। विकास सरदार ने आरोप लगाया कि:
  • “मुझ पर ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाते हुए हमला किया गया और गाली-गलौज की गई। जब एक उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कैसे निडर होकर वोट डालेगी?”
  •  हिंसा रोकने के लिए NIA का एक्शन
  • बंगाल में बमबाजी और बारूद के खेल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की तैनाती की है।
  • NIA की टीमें विस्फोटक और अवैध हथियारों की तलाश में जुटी हैं।
  • इसके बावजूद कई जगहों से झड़प और बमबारी की छिटपुट खबरें आ रही हैं।
  • सुवेंदु अधिकारी ने इन घटनाओं की जानकारी सीधे गृह मंत्री अमित शाह को दी है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि