Site icon Yashbharat.com

जयललिता के बंगले पर इनकम टैक्स का छापा, यहां कोई गार्ड नहीं करना चाहता नाइट ड्यूटी

jailalita

चेन्नई -तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित पोएस गार्डन पर 17 नवंबर की रात आयकर विभाग का छापा पड़ा। यह वही बंगला है, जिसमे राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता रहती थीं। उनकी करीबी शशिकल की कार्यवाही हुई । उनके ठिकानों पर कई दिन से छापामारी हो रही है। कुछ दिन पहले 150 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापे पड़े, इसके लिए किराए की गाड़ियों में शादी का स्टिकर लगा कर अफसर पहुंचे थे, ताकि किसी को शक न हो। पोएस गार्डन पर इन दिनों सन्नाटा रहता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पोएस गार्डेन के गार्ड ने बताया था कि ये जगह इतनी भयानक हो चुकी है कि कोई भी यहां लंबे समय तक नहीं रहना चाहता। अब तक इस हवेली में मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन अब इसे पूरा कर लिया गया है। गार्ड ने बताया कि यहां के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। शशिकला के जेल जाने के बाद यहां कोई आया नहीं। जिन गार्डों को नाईट शिफ्ट में यहां ड्यूटी पर लगाया गया है वे यहां काम नहीं करना चाहते हैं। वेतन के साथ साथ उन्हे मानसिक तौर पर डर लगाने लगा है।

Exit mobile version