मध्यप्रदेश

जयंती एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी से उठा धुआं, गार्ड की सतर्कता से बचा हादसा

मुलताई। भोपाल से नागपुर जा रही जयंती एक्सप्रेस में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल ट्रेन की जनरल बोगी से अचानक धुआं उठा जिसके बाद यात्रियोंं में हड़कम्प मच गया। दरअसल ट्रेन के ब्रेक जाम होने से ये स्थिति बनीं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को लगभग दोपहर 12 बजे भोपाल से नागपुर की ओर जा रही जयंती एक्सप्रेस में अचानक धुंआ देखकर यात्रियों में हड़कम्प की स्थिति बनी गई।

मुलताई के जौलखेड़ा स्टेशन क्रॉस करने के बाद जौलखेड़ा फाटक के पहले ही इंजन से 5वें नम्बर पर लगी जनरल बोगी के ब्रेक जाम होने से ब्रेक पूरी तरह लाल हो गए और उनसे धुंआ उठने लगाए। इसे देख कर गार्ड ने गाड़ी रुकवाई। फिर एयर ब्रेक खोल कर उसे दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना हो पाई।

yashnarat

समय रहते स्थिति को भांप लिया गया नहीं तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Back to top button