Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

जमीन विवाद में महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

सतना। जिले के नागौद थाना अंतर्गत गिंजारा ग्राम में सोमवार देर रात एक दलित महिला अनुराधा अहिरवार पति रामा अहिरवार उम्र 34 वर्ष बाड़ी के विवाद में खुद को आग लगा ली। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया वहां उसकी मौत हो गई। इसके पहले यह कहा जा रहा था कि कुछ दबंगों ने महिला से विवाद के बाद उसे जिंदा जला दिया।
जमीनी विवाद और हाथापाई के बाद महिला ने खुद अपने घर के सामने आग लगा ली थी। महिला के बच्चों ने अधिकारियों को घटना की हकीकत बताई, महिला का सरकारी जमीन पर कब्जा था, पट्टे की आराजी वालों से जमीनी सीमा का चल विवाद चल रहा था। मौके पर निरीक्षण करने राजस्व विभाग का अमला भी था मौजूद रहा।
अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को तूल देने के लिए अज्ञात लोगों ने महिला को जिंदा जलाने की अफवाह उड़ाई। महिला के शव को लेकर बसपा नेताओं राजनीति शुरू कर दी। मरीजों का ख्याल रखे बिना जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी, मौके पर पुलिस बल मौजूद।
परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इनकार
महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले एफआईआर कराई जाए, इसके बाद पोस्टमार्टम होगा। सीएसपी विजय प्रताप सिंह व टीआई कोतवाली मोहित सक्सेना जिला अस्पताल पहुंए गए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply