अजब गजब

जब live streaming के दौरान खाने लगी जिंदा ये जीव, उल्टा पड़ गया दांव!

वेब डेस्‍क। वीडियो में आप देख सकते हैं ऑक्टोपस ने महिला के चेहरो को जकड़ लिया. बड़ी मुश्किल से जब वह खुद को उसके चंगुल से छुड़ा पाई, तब उसने देखा कि उसके चेहरे पर हल्का खून बह रहा है.

चीन की एक महिला ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिंदा ऑक्टोपस खाकर दिखा रही थी, लेकिन उसकी यह कोशिश उस पर ही भारी पड़ गई. चीन की महिला ब्लॉगर ने जैसे ही उसे खाने की कोशिश की, ऑक्टोपस उसे ही खाने लगा. ऑक्टोपस उसका चेहरा खाने लगा, जिससे खुद को छुड़ाने के लिए महिला को बहुत मशक्कत करनी पड़ी.

यह वीडियो सबसे पहले चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई, जिसके बाद यह वायरल हो गई. कई लोगों ने महिला की आलोचना भी की. उनका कहना था कि महिला को जिन्दा ऑक्टोपस नहीं खाना चाहिए था.

Leave a Reply

Back to top button